Please open this in IE… coz firefox n flock suck in displaying hindi
कुछ दिनों पहले मेरा एक मित्र मुझे बता रहा था कि यहाँ दक्षिण भारत में प्राय: दो भगवानों के भक्तों में एक द्वंद सा चलता रहता है ! हर कोई अपने पूज्यनीय को श्रेष्ठ दिखाने की कोशिश में रहता है | जिन दो भगवानों के भक्तों में ये द्वंद चलता है वो हैं भगवान विष्णु और भगवन शिव | एक बार तो एक तरफ़ के लोगों ने दूसरों को जलने और उनके भगवन को नीचा दिखाने के लिए एक नदी के तट पे अपना मन्दिर बनाया जिससे पानी उनके भगवन के चरणों से होकर दूसरे भगवन के पास जाए और वो लोग उस पानी को अपने देव पे चधाएं | ये बात तो साफ है की इससे वो लोग बहत ही रुष्ट हुए होंगे , परन्तु मेरा ये स्तम्भ लिखने का मुख्य मुद्दा ये नहीं था |
मेरा दोस्त ये बात मुझे बताते समय संशय में था की उसको जो बात बताई गई थी वो भगवान शिव और भगवन विष्णु की थी या फिर उसमें शिव जी और ब्रम्हा जी की बात हो रही थी | इस संशय का हल इस तथ्य से निकला कि आमतौर ब्रम्हा जी के मदिर नहीं पाए जाते हैं और इन्ही दो भगवानों के ही मन्दिर होते हैं |
ये बात जब उठी तब से ही मैं इस बात को लेकर सोच में हूँ कि ब्रम्हा जी के साथ ही ऐसा अन्याय क्यों हुआ है!!
दुनिया के रचयिता के सम्मान में कुछ नहीं बनाया गया | मैंने कुछ लोगों से सुना हुआ है कि दुनिया में केवल एक ही मन्दिर है जो ब्रम्हा जी को समर्पित है ( मैं इस तथ्य के बरे में पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूँ परन्तु मैंने अपनी २० वर्षों की ज़िंदगी में कभी कोई ब्रम्हा जी का मन्दिर नहीं देखा ) |
बहुत सोचने के बाद भी मुझे इस बात का कारण नहीं समझ में आया कि क्यों ब्रम्हा जी के साथ ऐसा अन्याय हुआ है | क्या हिंदू धर्म में ऐसा कोई नियम है कि ब्रम्हा जी कि मूर्ती कि पूजा नहीं हो सकती और बाकि सब भगवानों कि मूर्तियाँ बन सकती हैं |
लोग अपने अपने इष्ट देवों तक के लिए मन्दिर बना लेते हैं और यहाँ तक कि अमिताभ बच्चन का भी एक मन्दिर है (मेरी जानकारी के अनुरूप ) तो फिर क्यों ब्रम्हा जी के लिए मन्दिर नहीं हैं |
आज का गाना – जाने वो कैसे लोग थे – हेमंत कुमार द्वारा गाया हुआ प्यासा फ़िल्म से

अगर कोई इस स्तम्भ को पढने कि जेहमत उठा सके तो कृपया इस सवाल पे चिंतन करें और मेरी मदद करें इस पहेली को सुलझाने में |
हिन्दी में लिखना अंग्रेज़ी में लिखने से कई गुना दुश्वार लगता है जबकि हिन्दी हमारी मात्रभाषा है !!

About these ads