उस तरफ इश्क का जनाज़ा है
इस तरफ मुहब्बत का आगाज़ है

उस तरफ ग़मों की तन्हाई है
इस तरफ पलों की कहानी है

उस तरफ बादलों की परछाई है
इस तरफ मौसम की अंगड़ाई है

उस तरफ आब्लापों पे अजमाइश है
इस तरफ ज़िन्दगी की फरमाइश है

उस तरफ सदकों की गुज़ारिश है
इस तरफ सहर की हसीं शुरुआत है

पर खता ज़िन्दगी से ये है कि,
उस तरफ हम खड़े हैं,
और इस तरफ तुम

About these ads